कालेज कैडर को मिले 25 फीसदी कोटा

प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ ने सरकार से उठाई मांगें
प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग में चल रही पुन: रोजगार नीति को निरस्त करने के फैसले का स्वागत कर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।
संघ के मुख्य संरक्षक ओंकार वर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान भूपेंद्र ठाकुर, सलाहकार राजेंद्र वर्मा, संगठन सचिव दिनेश डोगरा, प्रेस सचिव चमन कपूर, सचिव अश्वनी राणा, सह सचिव राजेश शर्मा और जगदीश चंद ने कहा कि शिक्षा विभाग में पुन: रोजगार नीति शुरू से ही विवादास्पद रही है। संघ के पदाधिकारियों ने 16 फरवरी को उच्च शिक्षा निदेशक के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में 25 सूत्रीय मांगपत्र पर गहन चरचा की गई। सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया कि जो प्राध्यापक यूजीसी की निर्धारित योग्यता को पूरा करते हैं, उन्हें आंध्र प्रदेश सरकार की तर्ज पर 25 प्रतिशत कोटा कालेज कैडर में मांगा गया।
प्राध्यापक संघ ने सरकार से मांग को मनवाने के लिए नीति बनाई जाए। इसके अलावा प्रवक्ता के पदनाम को पूर्व की भांति नई नियुक्तियों में भी जारी रखना, सभी कांट्रेक्ट और पैरा अध्यापकों को नियमित करने के लिए बीएड और 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता में छूट, 40 से ज्यादा कक्षा संख्या वाले सभी विषयों में दो प्रवक्ता नियुक्त करना, तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके प्राध्यापकों की नियमितीकरण लिस्ट जारी करना, वरिष्ठता सूची की विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई।
इस दौरान जिला मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पाल, प्रधान सतीश शर्मा, महासचिव सुभाष कौशल और वरिष्ठ सलाहकार सुरजीत ठाकुर भी मौजूद थे।
साभार:अमर उजाला

री-इंप्लायमेंट नीति रद्द होने से मिलेगी तरक्की

सरकार द्वारा राज्य में शिक्षकों की री-इंप्लायमेंट नीति को रद्द करने का स्कूल प्राध्यापक संघ स्वागत करता है। प्रदेशाध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर ने प्रेस बयान में कहा है कि इस नीति के लागू होने से सभी शिक्षक संगठन नाखुश थे। इस नीति के लागू होने से बहुत से शिक्षकों को प्रोमोशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को समान अवधि के लिए री-इंप्लायमेंट नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा कि बांछित उद्देश्यों को पूरा करने में भी यह नीति सफल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों का मकान भत्ता दोगुना करने, बचे हुए पे एरियर का भुगतान एक मुश्त करने पर भी प्राध्यापक संघ मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करता है। राज्य प्रेस सचिव मोहन ठाकुर ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्राध्यापकों में खुशी की लहर है। जिला कुल्लू प्राध्यापक संघ के प्रधान भीम कटोच मुख्य संरक्षक पदम ठाकुर, महासचिव धीरज सागर, अम्वौज कौशल, हंस राज, हंस राज आचार्य, पवन ठाकुर, समीर भटनागर, विशाल, जानकी, गोपी चंद, भास्कर आचार्य, प्रेम सिंह, नितिन पंथी, रणवीर, निरंजन शर्मा, स्मृति कात्यायन, प्रेम लता, सोनम डोलमा, गिरिज शर्मा, हेम लता, ललित, रेनु कटोच, शालू ठाकुर, दीप्ति पाल सहित समस्त प्राध्यापकों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

साभार:दिव्य हिमाचल

2 Responses to “कालेज कैडर को मिले 25 फीसदी कोटा”

  1. suresh bhardwaj says:

    HPSLA jindabad.Thanks sir Keep it up

  2. Shibha says:

    Good efforts. Keep it up. Good wishes for ur team and efforts for lecturers with higher education