Welcome of Sh. O.P. Sharma

श्री नरोत्तम ठाकुर  प्रधान हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ ने  श्री ओ पी शर्मा निदेशक उच्च शिक्षा, का बैठक कक्ष में पधारने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

 प्रदेश प्रवक्ता संघ की राज्य कार्यकारिणी की प्रवक्ताओं से जुड़ी 33 सूत्री मांगों को लेकर एक बैठक शिक्षा निदेशक (उच्च) डा. ओपी शर्मा के साथ हुई। बैठक में संघ के राज्याध्यक्ष डा. नरोत्तम ठाकुर की अगवाई में संघ के राज्य भर से 75 से अधिक पदाधिकारियों ने शिकरत की। संघ की इस 33वीं बैठक में प्रवक्ता के पदनाम को न बदलने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में पदोन्नति कोटा 50 की बजाय 80 प्रतिशत किए जाने के साथ-साथ पैरा-लेक्चरर व अनुबंध प्रवक्ता को नया वेतनमान 16290 दिए जाने की मांग उठाई गई।इस बैठक में अनुबंध प्रवक्ताओं को तीन वर्ष बाद नियमित करने, महिला प्रवक्ताओं को 20 अर्जित अवकाश व प्रसुति अवकाश छह माह किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संघ ने कालेज कैडर में आंध्र प्रदेश की तर्ज पर 25 प्रतिशत किए जाने की मांग की। डा. गोपाल ने बताया कि संघ ने इस दौरान मांग की है कि राज्य में अलग से सेकेंडरी निदेशालय बनाया जाए तथा उसमें निदेशक का पद जमा दो कैडर से भरा जाए।राज्य कार्यकारिणी की शिक्षा निदेशक के साथ हुई बैठक में छात्र व अध्यापक अनुपात को 1:40 करने की मांग की गई। प्रत्येक जिला में टीचर होम के निर्माण, एमफिल व पीएचडी शिक्षा प्राप्त प्रवक्ताओं को विशेष वेतन वृद्धि दिए जाने की मांग की गई। जिन प्रवक्ताओं का 15 वर्ष का कार्यकाल हो चुका है, उन्हें पदोन्नति व विशेष वेतनवृद्धि की मांग की गई। बैठक बेहद ही सैहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा निदेशक डा. ओपी शर्मा ने संघ को आश्वासन दिया कि निदेशक स्तर की मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा तथा जो मांग सरकार के स्तर की होगी, उसे सरकार को त्वरित भेजा जाएगा। न्यायालय में चल रहे मामलों को भी शीघ्र निपटारे का आश्वासन शिक्षा निदेशक ने दिया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक स्कूल टीएस नेगी, सुभाष सकलानी उपस्थित रहे।

Comments are closed.